फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teachers will not be exploid by officers

अधिकारियों की प्रताडना का शिकार नहीं होंगे शिक्षक-नितिन

Sun, 22 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
teachers will not be exploid by officers
हरदोई। प्रेरणा एप में यदि कमियां हैं तो संघ की मांग को शिक्षा मंत्री तक ले जाएंगे। रही बात कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित करने की तो वह संघ के साथ हैं। विश्वास रखिए जिले में किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को गांधी भवन में आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में मुख्य अतिथि सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों को कान्वेंट की तर्ज पर लाने मेें कोर कसर नहीं छोड़ रही है। शिक्षकों का भी दायित्व बनता है कि वह नौनिहालों का भविष्य स्वर्णिम बनाएं। विशिष्ट अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षकों का सबसे बड़ा दर्द है। इसको बेवजह बेसिक शिक्षकों पर लादा जा रहा है। शिक्षकों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे इसको लेकर संघर्ष क्यों न करना पड़े। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि शिक्षकों के हर सुख दु:ख में वह सदैव साथ खड़ी हैं। इस दौरान नवीन 27 सदस्यीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप पांडे, अनंत कुमार, आदित्य शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शकील अहमद, रामअवतार दीक्षित, सुरेश जायसवाल, राजेश कुमार, महेश वर्मा, शहील अहमद, अमित सिंह, मनोज प्रताप सिंह, यतींद्र, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जूनियर शिक्षक संघ की जिला कमेटी घोषित, सुनीता बनीं अध्यक्ष
हरदोई। शुक्रवार को नामांकन के बाद गठित हुई नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को गांधी भवन में अधिवेशन के दौरान की गई। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुनीता त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज अस्थाना को बनाया गया। जबकि अजय कुमार दीक्षित, ओम प्रकाश, अरविंद कुमार, अब्दुल हमीद सिद्दीकी, पंकज वर्मा, शिवमूर्ति त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुनीता सिंह को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। संतोष अग्निहोत्री व धर्मेंद्र कुमार को महामंत्री बनाया गया है। संगठन मंत्री के पद पर अरुण कुमार शुक्ल, मनोज कुमार, विनोद कुमार वर्मा, महेश चंद्र श्रीवास्तव, उस्मान खां, राहुल वर्मा, राजमंगल, आशीष प्रताप सिंह, सुशील कुमार शर्मा व कल्पना भदौरिया को संयुक्त मंत्री चुना गया। उदयशंकर मिश्र को कोषाध्यक्ष, महावीर प्रसाद मिश्रा को आय व्यय निरीक्षक व लेखाकार, प्रमोद कुमार गौतम को प्रवक्ता व इकरार अहमद को प्रचार मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed