फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher's union demanded compensation leave

Hardoi News: शिक्षक संघ ने की प्रतिकर अवकाश की मांग

Mon, 27 Mar 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher's union demanded compensation leave
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक भवन में रविवार को बैठक व होली मिलन समारोह हुआ। इसमें शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने की मांग की।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला शामिल हुईं। कहा कि सदर तहसील क्षेत्र में जो शिक्षक बीएलओ का कार्य कर रहे हैं, उनका कार्य बहुत ही संतोषजनक है। जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने बीएलओ की अवकाश के दिन में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग की। बताया कि शिक्षकों की लेखापर्ची वितरण के लिए ब्लॉक कार्यालय पर भेज दी गई हैं। जिन शिक्षकों को कम वेतन मिल रहा है, वे खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से लेखा विभाग को प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं।
विज्ञापन

उनकी समस्या का निदान हो जाएगा। बैठक में शिक्षकों की समस्याएं सुनी गई और उनके निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर पांडेय, अक्षत पांडेय, केवी अवस्थी, ललित शुक्ला, करूणेंद्र प्रताप सिंह, अंर्तयामी बाजपेई, हिमांशु श्रीवास्तव, अनंत राम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed