फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teachers learning hindi language in hardoi

शिक्षक सीख रहे ऑनलाइन भाषा शिक्षण की बारीकियां, लॉकडाउन में शुरू हुए कार्यक्रम

Sun, 09 Aug 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
teachers learning hindi language in hardoi
हरदोई जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को ऑनलाइन भाषा शिक्षण की बारीकियां सिखाई गईं।
विज्ञापन

मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य देवेंद्र कुमार गुप्ता और बीएसए हेमंत राव ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की। सप्ताह के अंत में होने वाले लॉकडाउन का सदुपयोग करने और भाषा की बारीकियां समझाने के लिए जिले में ऐसे कार्यक्रम शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि इस वेबीनार में जनपद के 100 शिक्षक आरंभिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण की बारीकियां राज्य स्तरीय एक्सपर्ट द्वारा सीख रहे हैं। इसमें प्रारंभिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण कैसे कराया जाए कि बच्चा अपनी कक्षा अनुसार और आयु संगत लर्निंग आउटकम्स को प्राप्त कर लें। हिंदी भाषा शिक्षण में कैसे उपयोगी बनाया जाए इस पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर प्रकाश डालने के लिये मुख्य वक्ता के रूप में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के पूर्व सलाहकार मुकेश भार्गव व राज्य संदर्भ समूह सदस्य, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर राहुल कुमार शुक्ल ने भी शिक्षकों को टिप्स दिए। मंच संचालन ललित द्विवेदी, कमलकांत और तकनीकी सहयोग सबीना खान ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सौम्या अग्रवाल ने तैयार की। कार्यक्रम का आयोजन स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य एसआरजी राधेश्याम दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed