फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teachero ne 50 lakh ka bema manga

कोरोना वारियर्स शिक्षकों का 50 लाख का हो बीमा: सुनीता

Tue, 26 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
teachero ne 50 lakh ka bema manga
फोटो-19- क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम पुलकित खरे। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को सुरक्षा संसाधन दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें कोरोना योद्धा शिक्षकों का भी 50 लाख का बीमा कराने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि बगैर सुरक्षा संसाधन ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक कोरोना से कैसे मुकाबला करेंगे। उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जाए। सैकड़ों शिक्षक क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी दे रहे हैं। भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान के बीच शिक्षक दूसरे प्रांत से आने वाले नागरिकों के लिए व्यवस्था करने में जुटे हैं। इसके अलावा कई शिक्षकों की ड्यूटी रेलवे स्टेशन में हैं। वह प्रवासी मजदूरों को बसों से क्वारंटीन सेंटर तक छोड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को 50 लाख का बीमा कवर, सुरक्षा संसाधन जैसे पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष उदय शंकर मिश्र, अजय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

फोटो-18-बीएसए हेमंत राव को ज्ञापन देते जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद

फोटो-18-बीएसए हेमंत राव को ज्ञापन देते जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed