फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher suspended from duty absentee voting 40

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 40 टीचर निलंबित

Mon, 19 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 19 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended from duty absentee voting 40
पंचायत चुनाव के प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान में अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई। अनुपस्थित कर्मियों में बेसिक शिक्षा विभाग के 40 टीचरों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। इनको उन्हीं के विद्यालयों में संबद्ध कर दिया। साथ ही उप बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी अहिरोरी को जांच के निर्देश दिए हैं।

पंचायत चुनाव में मतदान कराने के लिए विभागों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन कुछ कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं की और अनुपस्थित रहे। ऐसे ही कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की गई। प्रथम और द्वितीय चरण के दौरान करीब एक दर्जन विभाग के सौ से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रथम चरण में 65 जबकि द्वितीय चरण में 51 कर्मचारी अनुपस्थित पाए

गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभागाध्यक्षों को इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अनुपस्थित टीचरों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्रा ने निलंबन की कार्रवाई की है। बीएसए ने प्रथम चरण में अनुपस्थित 17 टीचरों उदय प्रकाश, विकास चंद्र द्विवेदी, शिवमूर्ति अवस्थी, उमाशंकर, जयदेवी, किरन बाला,

प्रदीप कुमार, अर्जुन कुमार गंगावार, सरोज कुमार सिंह, गुरू प्रसाद, मून्नुलाल शुक्ला, जगदीश, संगीता, नीरज अवस्थी, विकास वर्मा, कृष्ण कुमार यादव, राजेश्वर सिंह व इमरान  तथा द्वितीय चरण के 23 टीचरों में अब्दुल हनीफ, सतीश चंद्र, दीप्ति सिंह, रजनी वर्मा, वैष्णो देवी, मंजूश्री, साजिया सिद्दीकी, रविंद्र कुमार, विकास,  ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महेश

कुमार, राजाराम, नरेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, अश्वनी कुमार ज्ञानी, सुधीर कुमार, संजीव कुमार द्विवेदी तथा अमरीश कुमार सिंह और विद्यालय अनुचर संजीव कुमार, जगदीश कुमार, गयारी व अरुण कुमार को निलंबित कर दिया। बीएसए ने निलंबित प्रथम चरण के टीचरों की जांच की जिम्मेदारी उप बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश

चंद्रा तथा द्वितीय चरण में अनुपस्थित कर्मियों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी अहिरोरी धर्मेंद्र प्रसाद को सौंपी है। बीएसए ने निलंबित टीचरों को उन्हीं के विद्यालय से संबंद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed