फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher suspended for misbehaving with girl student

Hardoi News: छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक निलंबित

Tue, 25 Jul 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for misbehaving with girl student
हरदोई। संडीला विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक को कक्षा तीन की छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कछौना और खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी की संयुक्त टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

संडीला विकास खंड के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा ने अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया था। परिजनों से प्रधानाध्यापिका ने इसे बारे में पूछताछ की तो पता चला कि छात्रा बीमार रहती है।
विज्ञापन

परिजनों ने प्रधानाध्यापिका व अन्य जिम्मेदारों को बताया कि विद्यालय का सहायक अध्यापक अजीत कुमार चौरसिया छात्रा से अश्लील हरकतें करता रहा। इसके कारण छात्रा अवसाद में चली गई और स्कूल जाने से डरने लगी। पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी संडीला से रिपोर्ट मांगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर सोमवार को ही इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह को रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि प्रधानाध्यापिका, विद्यालय के अन्य स्टाफ व अजीत चौरसिया ने खुद भी अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार की है। ऐसे में निलंबित किए जाने के साथ ही प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजे जाने की संस्तुति की गई है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर अजीत चौरसिया को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान वह शाहाबाद ब्लाक अनुसंधान केंद्र से संबद्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed