{"_id":"5f566e248ebc3e395373e210","slug":"teacher-accused-in-crime-case-hardoi-news-knp581304199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने नेत्रहीन किशोर से किया कुकर्म, गिरफ्तार और बर्खास्तगी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने नेत्रहीन किशोर से किया कुकर्म, गिरफ्तार और बर्खास्तगी भी
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेेत्रहीन किशोर के साथ शिक्षक ने कुकर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जानकारी मिलते ही डीएम ने शिक्षक को बर्खास्त करने के निर्देश भी दिए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर (14) नेत्रहीन है। पिता के मुताबिक नेत्रहीन बेटा शनिवार शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में संचालित इंटीग्रेटेड स्कूल (नि:शक्त बच्चों का स्कूल जो बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित होता है) गया था। रात होने के कारण वह स्कूल में अध्यापक राजेश श्रीवास्तव निवासी उत्तरी जहानाबाद रेलवे स्टेशन रोड रायबरेली के पास ही रुक गया। रात में राजेश ने किशोर के साथ कुकर्म किया। रविवार को घर पहुंचकर किशोर ने पूरी घटना परिजनों को बताई।
किशोर का पिता उलाहना देने के लिए शिक्षक के पास गया तो उसने डांट कर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित देहात कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि डीएम अविनाश कुमार के आदेश पर राजेश श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है।