{"_id":"5e346c9b8ebc3e4b605d03d1","slug":"talented-students-honored-hardoi-news-knp5417229153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल छात्राओं को बधाई, असफल छात्राएं करें मेहनत : मुकेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल छात्राओं को बधाई, असफल छात्राएं करें मेहनत : मुकेश अग्रवाल
विज्ञापन
फोटो-11-पुरस्कृत छात्राओं के साथ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व अन्य। संवाद न्यूज ए?
- फोटो : HARDOI
शहर के आर्य कन्या महाविद्यालय में 27 जनवरी से चल रहे युवा महोत्सव का समापन शुक्रवार को हो गया। युवा महोत्सव के दौरान आयोजित की गईं प्रतियोगिताओं के अलावा प्रतिभाशाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जिन छात्राओं को सफलता मिली है, उनको बधाई। जो असफल हुई हैं, उन्हें सफलता के लिए और प्रयास करना चाहिए। निराश हुए बिना ही अपनी कमजोरियां तलाशकर उन्हें दूर करें।
उन्होंने कहा कि कभी भी दुर्भावना से कार्य नहीं करना चाहिए और पहले से खिंची हुई लकीर के आगे बड़ी लकीर खींचकर अपनी पहचान बनानी चाहिए। महाविद्यालय के प्रबंधक राम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आयोजन सराहनीय है और अगले वर्ष इसको और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में गत सत्र में पहला स्थान पाने वाली स्मिता सिंह, दूसरा स्थान पाने वाली रमशा नियाजी और तीसरा स्थान पाने वाली सादिया फारूक को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पूरे वर्ष संपन्न हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं व युवा महोत्सव के विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए। विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार में महाविद्यालय की अवकाश प्राप्त प्राध्यापिका अर्चना जिंदल की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, बाल कृष्ण गुप्ता, राकेश भदौरिया आदि मौजूद रहे।