फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   swayam sevak should follow desh prem feeling

स्वयंसेवक देश प्रेम और संघ के संस्कार अपने जीवन में उतारें

Sun, 24 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
swayam sevak should follow desh prem  feeling
फोटो-24- आरआर इंटर कॉलेज में पथ संचलन कार्यक्रम में बोलते प्रांत मार्ग प्रमुख गंगा सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय एकता, देश प्रेम व सामाजिक समरसता की भावना के साथ देश को जोड़ने के लिए प्रयासरत है। इसी भाव का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में देखने को मिला। संचलन आरआर इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें हजारों स्वयंसेवक उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि संघ का कार्य निस्वार्थ और अत्यंत कठिन है।
विज्ञापन

ऐसे में आवश्यक है सभी स्वयंसेवक देश प्रेम और संघ के संस्कार जीवन में उतारें।
संचलन का आरंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रद्धा के प्रतीक भगवा ध्वज के आरोहण और भारत माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ। मंच पर विभाग संघचालक शिव स्वरूप, जिला संघ संचालक राकेश व मुख्य वक्ता प्रांत मार्ग प्रमुख गंगा सिंह रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनुशासन व राष्ट्रप्रेम से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने संघ को पहले स्वयं जिया, फिर स्वयंसेवकों में संस्कार डाले। इस समय राष्ट्र विरोधी शक्तियां भी सिर उठा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में स्वयंसेवकों का कर्तव्य और भी बढ़ गया है जब पूरा विश्व भारत की ओर मार्गदर्शन के लिए देख रहा है। पथ संचलन आरआर कॉलेज से आरंभ होकर आवास विकास कॉलोनी से होता हुआ लखनऊ रोड पहुंचा। वहां से सिनेमा रोड होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचा। वापस आरआर कॉलेज में समापन हुआ। नगर के कई स्थानों पर नागरिकों, विशेषकर मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रचारक इंद्रपाल व सह जिला कार्यवाह रामप्रताप सहित हजारों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला शारीरिक प्रमुख विनीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम नगर में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। स्वयंसेवकों ने बाबा मंशा नाथ इंटर कालेज से पैदल चलते हुए नगर चौराहा होते हुए पीछे मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला खतराना में संचलन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

फोटो-25- आरआर इंटर कॉलेज में पथ संचलन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक संघ के सदस्य

फोटो-25- आरआर इंटर कॉलेज में पथ संचलन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक संघ के सदस्य- फोटो : HARDOI

फोटो-30- पथ संचलन करते स्वयंसेवक संघ के सदस्य

फोटो-30- पथ संचलन करते स्वयंसेवक संघ के सदस्य- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed