{"_id":"97ac18c570753c90410caeed83c6eb59","slug":"suryansh-yashvir-the-mari-betting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यांश व यशवीर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यांश व यशवीर ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 22 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुई
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी मुखर अभिव्यक्ति का
परिचय दिया। जबरदस्त हुनर का प्रदर्शन करने वाले सूर्यांश और यशवीर को
प्रथम घोषित किया गया। स्कूल में इंग्लिश डिबेट कंप्टीशन में बच्चों ने
पक्ष-विपक्ष में अपने विचार पेश किए।
जूनियर में अटेंडेंस एट गेम्स शुड बी कंपलसरी फार एवरी स्कूल गोइंग स्टूडेंट विषय पर हुई डिबेट में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें सूर्यांश बाजपेई प्रथम, स्मृति द्वितीय एवं शिवांशी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि जितिन पांडे को सांत्वना पुरस्कार को चयनित किया गया।
इसके अलावा सीनियर में यूज आफ सोशल मीडिया इज बेनीफिशियल फार दि स्टूडेंट्स विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में यशवीर सिंह प्रथम, धीरेंद्र द्वितीय एवं मानसी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अंशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
निर्णायक मंडल में सर्वोदय आश्रम से उर्मिला श्रीवास्तव, जैनुल खान, एसबी सिंह, सुबोध तिवारी शामिल थे। इस दौरान प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता बच्चों की सृजनात्मक एवं रचनात्मक क्षमताओं की मुखर अभिव्यक्ति होती है।
इस मौके पर सुशील त्रिपाठी, शची शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, दीपक गौर, वनिता और शहादत अली आदि टीचर और अभिभावक मौजूद थे।