{"_id":"2892dd271106896d7bafaccb9cd9f0f7","slug":"success-comes-from-determination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दृढ़ संकल्प से मिलती कामयाबी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दृढ़ संकल्प से मिलती कामयाबी’
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित करियर
विज्ञापन
काउंसिलिंग में विषय विशेषज्ञों ने अपने अपने तरीके से छात्राओं को उनके
उज्जवल भविष्य के लिए मार्ग सुझाए, पर सभी इस बात पर एक मत रहे कि किसी भी
लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ साथ स्वयं पर भरोसा सबसे अधिक
महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएसएन कालेज के विज्ञान विषय के प्रोफेसर संदीप सिन्हा ने कहा कि खुद पर विश्वास न होने के कारण छात्र-छात्राएं अपनी बुद्धिमतता से नीचे का भी लक्ष्य साध लेते हैं और उसको पाक र संतुष्ट नजर आते हैं, पर कुछ समय बाद वह फिर अपने भविष्य के प्रति असंतुष्ट हो जाते हैं।
और तब समय उनके हाथ से निकल चुका होता है और उन्हें उसी ओहदे पर रहकर जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाना होता है। कहा कि उनकी राय है कि पहली अपनी बुद्धिमतता को सही तरीके से आंको फिर लक्ष्य साधो। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खुद पर विश्वास के साथ साथ दृढ़ संकल्प लो ताकि लक्ष्य आपको दूर नहीं बल्कि अपने और करीब लगे।
उन्होंने छात्राओं को इग्नू के कई विषयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनौतियों का सामना करने के लिए इग्नू की छात्राओं के लिए बहुत बड़ी बात है। कहा कि स्नातक करने के साथ-साथ वह डिप्लोमा कोर्स भी कर सकती हैं। हिंदी विभाग की प्रोफेसर आशा मिश्रा ने बताया कि सशक्त, सुयोग्य व स्वावलंबी बनकर ही नारियां अपने वास्तविक अधिकार पा सकती हैं।
भूगोल विभाग की प्रोफेसर रानी भटनागर ने कहा कि छात्राओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स अवश्य करना होगा। बाहर जाने में सक्षम नहीं तो इगभनू सबसे अच्छा विकल्प है। इग्नू के विषयों में अधिक आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। इस मौके पर प्राचार्य निर्मला यादव, नीता आर्या, सुमन वर्मा, उमा रानी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।