{"_id":"90f2b5319f3dd5d5eb3b7d058dd9eac6","slug":"success-comes-from-determination-and-discipline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृढ़ संकल्प और अनुशासन से मिलती है सफलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृढ़ संकल्प और अनुशासन से मिलती है सफलता
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र- छात्राओं ने सतरंगी परिधानों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृपालु साधक डा. राजेंद्र दत्त मिश्रा ने बच्चों को सफलता के मंत्र भी बताए।
विज्ञापन
कहा कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ अनुशासन आवश्यक है। जीवन में इन्हें उतारेने से मंजिल तक पहुंचना आसान हो जाता है। कृपालु साधक ने अध्यात्म के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को अच्छी संगत और अच्छे विचार तथा सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि बुराइयों का त्याग ही सबसे बड़ा त्याग है तो अच्छाइयों को अपनाना सबसे बड़ा लाभ है।
विज्ञापन
उन्होंने सजग रहकर सादगी और सरलता पर जोर दिया । स्कूल संस्थापक प्रबंधक शिक्षाविद राजीव मोहन अवस्थी ने स्कूल में अच्छा शैक्षिक वातावरण एवं गुणवत्ता परक शिक्षा के प्रति अपनी संकल्प बद्धता का प्रकट करते हुए सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान रिदम आफ यूनिवर्स झांकी, ट्राइबल डांस, पपेट, काश्मीरी, प्रेयर, चाइनीज, कोरयिन नृत्य के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्या समता सिंह ने आभार जताया । संचालन सुजाता द्विवेदी व दीप्ति शुक्ला ने किया ।
श्री सरस्वती सदन के अध्यक्ष अरुणेश बाजपेई, नरेश गोयल, बाल कृष्ण जिंदल, सेंट जेवियर स्कूल के प्रबंधक राकेश पाल, अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना टंडन, गुरू गोरखनाथ स्कूल के प्रंबंधक अविनाश मिश्रा, अनुभूति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र वर्मा, महामंत्री सुशील वर्मा, डा संजय सिंह, न्यू हाइटस की प्रधानाचार्या मोना संतानी, दिनेश मिश्रा मौजूद रहे।