{"_id":"60047d2f8ebc3e340b17632a","slug":"students-who-are-top-ten-in-board-examination-will-get-encouragement-hardoi-news-knp606566367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन रहीं छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन रहीं छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में पिछले सत्र में जिले में टॉप 10 रहीं छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। शासन से अनुुमोदित होने के बाद छात्राओं को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से अन्य जिलों की भांति ही यहां भी मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर की टॉप पर रहीं 10 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी हैं।
उनको प्रोत्साहन के रूप में पांच-पांच हजार की राशि प्रदान की जानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उनसे हाईस्कूल व इंटर की 10-10 मेधावी छात्राओं के नाम मांगे गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने टॉप 12-12 छात्राओं की सूची प्रोबेशन अधिकारी को भेज दी गई है। जल्द ही इस ओर शासन के अनुमोदन के बाद छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।