फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Students are the nation's Fund '

‘विद्यार्थी होते राष्ट्र की निधि’

Fri, 13 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
" Students are the nation's Fund '

उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डा. अश्वनी गोयल

विज्ञापन
ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। विद्यार्थी राष्ट्र की निधि होते इनका केवल मानसिक विकास ही सफलता का मानक नहीं बल्कि शारीरिक विकास स्वस्थ जीवन की पूर्व आवश्यकता है।

वह गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 35वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर कालेज की छात्र छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. अश्वनी कुमार द्वारा किया गया।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। खिलाड़ियाें ने मार्च पास्ट की सलामी दी, इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे उड़ाए गए। इस मौके पर कहा कि कालेज के छात्र/छात्रा प्रदेश व देश में होने वाली प्रतियोगिताओं में अव्वल आकर जिले का नाम रोशन करे।

प्राचार्य डा. रामकु मार मिश्र ने खिलाड़ियों से खेलकूद में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में खेल की भावना से मैदान में उतरें। विशिष्ट अतिथि डा. एनसी शुक्ला ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। डा. मीना श्रीवास्तव ने कालेज की प्रगति आख्या पेश की।

संचालन डा. तारकेश्वर गुप्ता ने किया। इस मौके पर नागेंद्र नाथ यादव, डा. संदीप सिन्हा, डा. सुधीर चौहान, डा. एसके वैश्य, डा. डीएस यादव, डा. एमपी त्रिपाठी, डा. ओम प्रकाश, डा. पवन चौहान, डा. रश्मि सिंह, सुधीर कुमार, उदय प्रकाश, डा. मंजू यादव, डा. पूनम चौहान आदि मौजूद थे।

उधर, छात्र वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतीक भार्गव, दुर्गेश सिंह, शरद वर्मा, 400 मीटर दौड़ में विमलेश कुमार, अंकित कुमार राठौर, अनुज कुमार, गोला फेंक में धीरेंद्र प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शरद वर्मा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग मेें 200 मीटर दौड़ में दीक्षा सिंह, कलमा, शालू सिंह, लंबी कूद में रीता पाल, शालू सिंह, काजल सिंह, गोला फेंक मेें हिमांशी गुप्ता, आरती पांडेय, अक्षिता गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed