फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student's body found in cyclonic situation in suspicious circumstances

छात्र का शव संदिग्ध हालात में चक्रतीर्थ में मिला

Mon, 28 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 28 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Student's body found in cyclonic situation in suspicious circumstances
घटना के बाद चक्रतीर्थ पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : amarujala

बेनीगंज। कासिमपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक रविवार को साथियों के साथ हत्याहरण का मेला देखने आया था। मेले में टहलने के दौरान वह लापता हो गया था।  सोमवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में चक्रतीर्थ में मिला। परिजनों ने  कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ स्थल पर इन दिनों मेला चल रहा है। रविवार को कासिमपुर थाना क्षेत्र के चांदा बेझा निवासी प्रेम कुमार का बेटा आनंद (18) गांव निवासी शिराज अहमद, आजाद कश्यप के साथ बाइक से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण का मेला देखने गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे तीनों मेला में पहुंचे थे। मेले में काफी भीड़ थी। तीनों मेला में टहलने के अलावा चक्रतीर्थ की तरफ भी गए थे। कुछ देर चक्रतीर्थ के पास टहलने के बाद शिराज व आजाद मेले की तरफ चल दिए। मेले में पहुंचने पर उन्हें आनंद नहीं दिखाई दिया। इस पर उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। देर शाम तक आनंद के नहीं मिलने पर आजाद मेले में ही रुक गया और शिराज ने घर पहुंचकर परिजनों को आनंद के लापता होने की जानकारी दी। इस पर प्रेम कुमार गांव के कुछ लोगों के साथ हत्याहरण पहुंचा और देर रात तक आनंद की तलाश करते रहे।

परिजनों ने रविवार को आनंद के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। सोमवार सुबह भी प्रेम कुमार लोगों के साथ इधर-उधर आनंद की तलाश करने लगा। इसी दौरान चक्रतीर्थ में कुछ बच्चे तागे में चुंबक बांधकर रुपयों की तलाश कर रहे थे। एक बच्चे की चुंबक आनंद क ी बेल्ट के कुंडे में फंस गई।

कोई बड़ी वस्तु होने की बात कहकर बच्चे ने आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने खोजबीन की तो आनंद का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और पहचान के लिए तलाशी ली। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिसकी बिना पर आनंद की पहचान होती। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया।


इधर कुछ देर बाद आनंद के परिजन चक्रतीर्थ की तरफ पहुंचे जहां पर उन्हें युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। इस पर पिता प्रेम कुमार ने मुर्दाघर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। प्रभारी कोतवाल एसएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आंनद दो भाइयों में बड़ा था। वह बेंहदर के सरस्वती शिक्षा मंदिर स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed