{"_id":"604cfcd08ebc3ee61e7cdd06","slug":"student-hanged-herself-to-death-hardoi-news-knp6174405170","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जहांगीरपुर में छात्रा ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जहांगीरपुर निवासी आसमा देवी (18) कक्षा 11 की छात्रा थी। वह ग्राम नेवादा स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। शुक्रवार देर शाम तक वह परिजनों को नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे घर के अंदर बने कमरों में खोजा।
इसी दौरान एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आसमा को परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर कमरे में दुपट्टे से आसमा देवी का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामनाथ का कहना है कि आसमा मानसिक रूप से अवसाद में थी।
इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। बिलग्राम कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।