{"_id":"5f5916168ebc3e446c2d7297","slug":"student-died-in-accident-hardoi-news-knp5816944137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी भरे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी भरे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह साइकिल सवार किशोर को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में लिया है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बखरिया निवासी रोहित (17) पुत्र दयाराम गांव में ही पढ़ता था। उसके खेत में धान की फसल की सिंचाई हो रही है। बुधवार सुबह वह पंपिंग सेट के लिए डीजल खरीदने साइकिल से बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सांडी तिराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। पेट्रोल पंप के निकट ही पीछे से आए गिट्टी भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
घटनास्थल पर ही रोहित की सांसें थम गईं। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे का शव देख मां गंगादेवी बदहवास हो गईं। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।