फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student competition winners honored

सम्मान से नवाजे गए प्रतियोगिता के विजयी छात्र

Thu, 19 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student competition winners honored

अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में नवंबर में लगाए गए डेंटल कैंप के दौरान आयोजित कराई गई लेख प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का क्रम दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान पुरस्कार पाकर खिलखिलाए लेख के हुनरमंदों ने एक स्वर में कहा- थैंक्स अमर उजाला।

विज्ञापन


जिले में 21 नवंबर से नौ दिसंबर के मध्य जिले के 21 स्कूलों में कैंप आयोजित कराए गए थे। इसमें चिकित्सक अनुराग सिंह, रविदत्त मिश्रा, अनुराग गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव ने 12 हजार से अधिक बच्चों का दंत परीक्षण किया था। स्कूलों में दांतों की जांच के बाद बच्चों की निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई थी।
विज्ञापन


इसमें बच्चोें से दांतों की सुरक्षा संबंधी विषय पर दस लाइनें लिखवाई गईं थीं। लेखों की प्रतियों की जांच हुई जिसमें गठित समिति के द्वारा जिले के विद्यालयों के जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 102 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत करने हेतु चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें शहर स्तर पर भी दो बच्चों का चयन किया गया है। इसकी सूची जिले को उपलब्ध करा दी गई है। विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करने का क्रम मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। दूसरे दिन श्री डाल मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल की प्रियंका राठौर, इशा सिंह एवं नंदिनी मिश्रा को प्रबंधक अखिलेश सिंह, प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर अभिभावकों में आशा राठौर, मृदुला मिश्रा मौजूद रहीं। बाबू लाल गुप्ता जूनियर हाईस्कूल में आकाश कुमार झा, कमल किशोर, आदित्य प्रकाश सिंह को प्रधानाचार्या सोनू मिश्रा की उपस्थिति में, महर्षि विद्या मंदिर में आर्यन सिंह, रामजी कश्यप, अनुष्का त्रिपाठी, सौरभ सिंह, अभिषेक मिश्रा, वैष्णवी पांडे को प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने सम्मानित किया।

भारती विद्या मंदिर में अंबुज शुक्ला, अभिरुचि सिंह, अनुष्ठा सिंह, काजल को प्रधानाचार्या मनोरमा की उपस्थिति में एवं न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल में श्रेया सिंह, श्रद्धा प्रजापति, अन्यन्या भारती, विकास पाल, राधा प्रजापति को प्रधानाचार्या ममता मिश्रा की मौजूदगी में डा. अनुराग सिंह ने पुरस्कृत किया। शेष विद्यालयों के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का क्रम गुरुवार को भी जारी रहेगा।

अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में आयोजित हुई लेखन प्रतियोगिता में जिले भर से चुने गए सबसे उम्दा दो लेखों को सिटी विनर्स के रूप में चुना गया है। इन विनर्स में बाल विद्या भवन के जूनियर वर्ग में अभिरुचि सिंह एवं सीनियर वर्ग में स्मृति को चयनित किया गया था।


बुधवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डा. अशोक शुक्ला ने दोनों विजेता छात्राओं को अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  बच्चों की उम्र छोटी जरूर है मगर उनकी प्रतिभा नहीं। जब इस उम्र पर इनकी लेखनी प्रदेश स्तर पर लोगों को प्रभावित कर रही तो इनकी क्षमता में विस्तार होने के बाद निश्चित रूप से ये बहुमुखी प्रतिभा की धनी होंगी। बशर्ते मेहनत बहुत जरूरी है। इस मौके पर विजेता बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed