{"_id":"63c58ea0e36c7c12a87facbb","slug":"story-of-kidnapping-created-after-watching-crime-patrol-hardoi-news-knp7391873161-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: क्राइम पेट्रोल देखकर रची अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: क्राइम पेट्रोल देखकर रची अपहरण की कहानी
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया के एक युवक ने शुक्रवार शाम पांच बजे लापता होकर अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच कर सगे भाई से दो लाख की फिरौती मांगी।
घटना में पिता ने थाने पर गुमशुदगी की सूचना शनिवार की रात दर्ज कराई थी। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई और पूरे मामले का 48 घंटे में खुलासा कर दिया।
बताया की युवक अपने साथियों के साथ घूमने जाने वाला था। इसके लिए उसने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने ही अपहरण की योजना बनाई।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायन त्रिपाठी ने बताया कि बसहिया निवासी लवकुश ने लापता होकर दो लाख की फिरौती मांगने की झूठी कहानी रची। युवक ने अपने भाई कृपाशंकर को फोन पर मैसेज करते हुए लिखा कि दो लाख रुपये दे दो वरना लवकुश को खो दोगे।
विज्ञापन
भाई कृपाशंकर के मोबाइल पर फिरौती का मैसेज आने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। रविवार रात 10 बजे इमलिया बाग संडीला चौराहा पर लवकुश को फोन पर बात करते हुए पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए लवकुश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाहर घूमने जाना चाह रहा था।
इसलिए उसे दो लाख रुपये की आवश्यकता थी। उसने अपहरण और फिरौती की यह कहानी क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर बनाई थी। सीरियल को देखकर ही उसने भाई के मोबाइल पर फिरौती का संदेश भेजा था।