फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Stoppages for premium trains remain a distant dream.

Hardoi News: प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव अब भी सपना

Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stoppages for premium trains remain a distant dream.
- वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के ठहराव की मांग अभी भी लंबित
विज्ञापन


- यात्रियों की संख्या और राजस्व कम होने का तर्क दे रहा रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। जिले से प्रतिदिन हजारों लोग लखनऊ, दिल्ली, बरेली और अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद वंदे भारत समेत अन्य प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव अब तक नहीं मिला है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि प्रीमियम ट्रेन का ठहराव तय करने के लिए स्टेशन पर यात्रियों की संख्या, टिकटों से होने वाला राजस्व और परिचालन संबंधी मानकों का पूरा होना जरूरी है। हरदोई स्टेशन फिलहाल इन मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और डबल डेकर समेत कई प्रीमियम ट्रेनें गुजरती हैं। जनपद के हजारों यात्री हैं जिनको इन ट्रेनों से सफर करने की आवश्यकता भी महसूस होती है। इसके बाद भी रेलवे जिले में किसी भी प्रीमियम ट्रेन का ठहराव नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले की बड़ी आबादी को तेज और आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूसरे जनपदों जाना पड़ता है। इनमें व्यवसायी, छात्र, नौकरीपेशा और मरीजों को समय बचाने के लिए लखनऊ या शाहजहांपुर जाकर प्रीमियम ट्रेनों पकड़नी पड़ती है, इसमें अतिरिक्त समय और धन भी खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेल अधिकारियों का दावा है कि प्रीमियम ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव कई बार भेजा गया, लेकिन पर्याप्त यात्री भार और राजस्व के अभाव में स्वीकृति नहीं मिल सकी। वहीं, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हरदोई स्टेशन का आधुनिकीकरण तो जरूर किया जा रहा है, लेकिन यात्री सुविधाओं के साथ प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव भी लोगों की प्रमुख मांग बना हुआ है।


यात्रियों की राय

- वंदे भारत का ठहराव होने से प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के लिए आने-जाने में काफी सुविधा होगी।-राहुल मिश्रा, छात्र
- हरदोई बड़ा जिला है, फिर भी प्रीमियम ट्रेनों का लाभ नहीं मिलना निराशाजनक है।-संजय गुप्ता, व्यापारी

- इलाज के लिए बड़े शहर जाना पड़ता है, तेज ट्रेनें रुकेंगी तो मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।-शबाना परवीन, यात्री


वर्जन

प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव पूरी तरह रेलवे बोर्ड के निर्धारित मानकों पर निर्भर करता है। भविष्य में यात्री संख्या और राजस्व में अपेक्षित वृद्धि होती है और बोर्ड से स्वीकृति मिलती है, तो ठहराव के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।-नरसीलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed