{"_id":"fb031fe9196bda8518ce62a7a089aed1","slug":"stirred-by-rumors-of-an-attack-on-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पर हमले की अफवाह से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पर हमले की अफवाह से हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में दूसरे गांव के प्रधान की ओर से हमला
विज्ञापन
किए जाने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर
पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दस लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
ग्राम पेड़ा निवासी ग्राम प्रधान सिद्दीक को सूचना मिली कि उनके पड़ोसी गांव के प्रधान उस पर हमला करने आ रहे हैं। इस
पर उसके घर के पास भारी संख्या में लोग असलहे लेकर तैयार हो गए। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस को देख ग्राम प्रधान समर्थक मौके से भागने लगे। इस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित उन लोगों को धर दबोचा। गांव में प्रधान के घर पर पुलिस बल पर तैनात कर दिया। कोतवाल नरेश
चंद्र जौहरी ने बताया कि ग्राम प्रधान सिद्दीक बेवजह अफवाह फैलाकर गांव का माहौल खराब कर रहा था और उसके समर्थक असलहे आदि लेकर आ गए थे। ग्राम प्रधान सहित दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है।