फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Starting at the main post office core banking

मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू

Mon, 14 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 14 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Starting at the main post office core banking

मुख्य डाकघर में सोमवार से कोर बैंकिंग का शुभारंभ हो

विज्ञापन
गया है। हरदोई मंडल के डाक अधीक्षक सतेंद्र मौर्य ने ग्राहक की पासबुक अपडेट कर कोर बैंकिंग की शुरुआत की।

मौर्य ने बताया कि इस डाकघर में कोर बैंकिंग की शुरुआत होने से इसी समय से ग्राहक भारत के किसी कोने से डाकघर से लेेनदेन कर सकते हैं। बताया कि डाकघर में एसएमएस की सुविधा फ्री दी जा रही और जल्द ही एटीएम की सुविधा भी ग्राहकों को मुहैया होगी।

बताया कि ढिकुन्नी व गौसगंज के डाकघरों में भी दो महीने के अंदर कोर बैंकिंग की शुरुआत कर दी जाएगी। कहा कि अन्य डाकघरों को भी अब कोर बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक आरसी राना, पोस्टमास्टर नरेंद्र स्वरूप, सहायक पोस्टमास्टर शांति स्वरूप, डाक सहायक रामआसरे व बालकराम वर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed