फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   start cbc janch with in 7 days

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीबीसी जांच शुरू कराने का दिया निर्देश

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
start cbc janch with in 7 days
हरदोई। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनपद के सात सरकारी अस्पतालों में सीबीसी जांच ठप होने से मरीजों के भटकने की खबर को संज्ञान में लिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट पर इससे संबंधित पोस्ट डालकर एक सप्ताह में जांचें शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में सीएचसी व पीएचसी समेत सात स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सीबीसी जांच ठप है। सरकारी अस्पतालों में होने वाली इस मुफ्त जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी में करीब 400 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ताल व मरीजों से बातचीत के आधार पर अमर उजाला ने एक जुलाई के अंक में सात अस्पतालों में सीबीसी जांच ठप, भटकते मरीज शीर्षक से प्रकाशित की थी। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाली है। उन्होंने पोस्ट में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से इस समस्या का तत्काल निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed