{"_id":"5f6f80828ebc3e9bea14dc8f","slug":"stamp-paper-in-hardoi-hardoi-news-knp5849903130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर कार सवारों ने स्टांप वेंडर से 25 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर कार सवारों ने स्टांप वेंडर से 25 हजार रुपये लूटे
फोटो-30- संडीला तहसील में लूट की वारदात की जानकारी देता स्टांप वेंडर जयराम राठौर। संवाद
- फोटो : HARDOI
Link Copied
संडीला में कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने स्टांप वेंडर से मारपीट कर 25 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
कस्बा निवासी जयराम राठौर तहसील में स्टांप वेेंडर हैं। जयराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह स्टांप लेने हरदोई शहर जा रहे थे। तहसील के पास बस का इंतजार कर रहे थे, इस बीच वहां आई कार में सवार चार युवकों ने उनसे हरदोई ले चलने की बात कह साथ बैठा लिया।
जयराम ने बताया कि लखनऊ हरदोई मार्ग पर कोल्डड्रिंक फैक्टरी के पास कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जेब में रखे 25 हजार रुपये और फोन छीन लिया। उसे कार से उतारकर भाग गए। वह प्राइवेट बस से कस्बा लौटे। शनिवार दोपहर तहसील पहुंचे जयराम ने दुकानदारों व साथी वेंडरों को घटना के बारे में बताया। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।