फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   srb won the cricket match

एसआरबी टीम ने क्रिकेट मैच जीता

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
srb won the cricket match
हरदोई। एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट की ओर से न्यू हाइट्स स्कूल मैदान में शुरू हुए श्रीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट कप के पहले मैच में बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन कर एसआरबी इंटर कालेज की टीम ने मैच 54 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

पहला मैच श्रीशचंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी व एसआरबी इंटर कॉलेज के मध्य हुआ। इसमें श्रीशचंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर एसआरबी इंटर कॉलेज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एसआरबी इंटर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आकाश त्रिपाठी के 51 रन की बदौलत 155 रन बनाए।
विज्ञापन

अभिषेक वर्मा ने 30 रन, अनुज वर्मा ने 17 रन और आरव गुप्ता ने 13 रनों का योगदान किया। श्रीशचंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से अमितेश, सूरज तिवारी, सत्यम, ने दो-दो विकेट लिए व मोनू राजपूत ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीशचंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 18.4 ओवर में 101 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीश चंद्र अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से अस्मित यादव 31, विकास ने 15 रनों का योगदान किया। एसआरबी इंटर कॉलेज देवाशीष चौहान ने पांच विकेट व आकाश त्रिपाठी ने चार विकेट लिए। इस प्रकार एसआरबी इंटर कॉलेज ने यह मैच 54 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच एसआरबी इंटर कॉलेज के कप्तान आकाश त्रिपाठी रहे। इनको न्यू हाइट्स स्कूल के डायरेक्टर शिवम कपूर ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल जी की स्मृति में आयोजित हो रहे श्रीश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल क्रिकेट कप का शुभारंभ उनके पुत्र राकेश अग्रवाल ने बाबू श्रीश चंद्र अग्रवाल जी की फोटो पर माल्यार्पण कर किया। सचिव सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed