हरदोई। लखनऊ में आयोजित हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने हुनर का परिचय देकर प्रदेश स्तर पर जिले को गौरवान्वित किया है। जिले के सात खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य पदक हासिल कर मान बढ़ाया है।
यूपी ओपेन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 16 जनवरी को लखनऊ में आयोजन किया गया, जिसमें ताइक्वांडो चैंपियनशिप एसोसिएशन जनपदीय कार्यकारिणी की ओर से जिले से भी कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अपने-अपने भार वर्गो में आकांक्षी तिवारी, अंजलि श्रीवास्तव, अभिजीत राज व प्रिंस वर्मा ने जहां रजत पदक हासिल किया। वहीं विबुद्ध राज सिंह, गुफरान, मयंका को कांस्य पदक दिया गया है। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सेक्रेटरी विनय कुमार सिंह, कोच संजेश कुमार आदि मौजूद रहे। जनपद वापसी पर इंटरनेशनल खिलाड़ी श्रेयांस चौबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव ने भी उन्हें पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया।