{"_id":"5fb7ff588ebc3e9bc8194f76","slug":"split-the-text-and-teach-dios-hardoi-news-knp5953049134","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठ्य विभाजन कर पढ़ाएं : डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठ्य विभाजन कर पढ़ाएं : डीआईओएस
विज्ञापन
हरदोई। सभी नवनियुक्त शिक्षक विधिवत शिक्षक डायरी बनाएं। पाठ्य विभाजन कर समय सारिणी निर्धारित करके बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करें।
राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नवनियुक्त सहायक अध्यापकों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने उक्त बात कही। उन्होंने विद्यालयों में खेलकूद, स्काउट गाइड व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के आयोजन के निर्देश दिए। ऑनलाइन शिक्षण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त राजकीय शिक्षकों का एक तीन दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी कराया जाएगा।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों के रूप में वीरेंद्र कुमार, जयति राजपूत, नईमुस्सहर सिद्दीकी, अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। संचालन राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई ने किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।