फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   special importance of claenliness

महिलाओं के जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व : रजनी तिवारी

Sat, 01 Feb 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
special importance of claenliness
फोटो-52-शाहाबाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक रजनी तिवारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद के सभी बीस बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को पंचायत उद्योग में बनने वाले सेनेटरी नैपकिन/मैटरनिटी पैड की बिक्री शुरू कर दी गई। शाहाबाद में बाल विकास परियोजना कार्यालय में विधायक रजनी तिवारी ने और टड़ियावां में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बिक्री का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि स्वच्छता का जीवन में अलग महत्व है। स्वच्छ रहने से तमाम रोगों से बचा जा सकता है। महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ रखने में स्वच्छता का अहम योगदान है। उन्होंने पंचायत उद्योग की तरफ से बनाए गए सेनेटरी नैपकिन भी महिलाओं को वितरित किए। इस दौरान सीडीपीओ संजय सचान, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, चित्रा श्रीवास्तव, गीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने पंचायत उद्योग में निर्मित होने वाले सेनेटरी नैपकिन को महिला स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए आवश्यक बताया। किशोरियों, महिला अभिभावकों और बच्चों में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने को प्रेरित किया। मौके पर सीडीपीओ गीता रावत भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed