{"_id":"6033e72f8ebc3ee9162cbcdf","slug":"sp-spot-line-two-including-in-charge-of-sadar-post-hardoi-news-knp6134976165","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने सदर चौकी प्रभारी समेत दो को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने सदर चौकी प्रभारी समेत दो को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
शहर कोतवाली का निरीक्षण करते एसपी अनुराग वत्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। एसपी अनुराग वत्स ने शहर कोतवाली अंतर्गत सदर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। सदर चौकी में तैनात एक सिपाही को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। शहर कोतवाली में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात सिपाहियों को भी हटाए जाने का निर्देश एसपी ने दिया है।
एसपी अनुराग वत्स ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में शहर कोतवाली का निरीक्षण सोमवार को किया। निरीक्षण के दौरान एसपी को सफाई व्यवस्था बेहतर मिली, लेकिन कुछ अभिलेखों में खामियां मिलीं।
इसी दौरान एक दुकान के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच समझौता कराए जाने में सदर चौकी प्रभारी अजीम खां की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए एसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
सदर चौकी में तैनात सिपाही अंकित तिवारी को अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की जानकारी ही न होने पर एसपी ने उसे भी लाइन हाजिर कर दिया। अभिलेखों में खामियां पाए जाने पर संबंधित लोगों से जवाब-तलब किया जा रहा है।
एसपी ने बताया कि शहर कोतवाली में कुछ सिपाही तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात हैं और इन सभी को कोतवाली से हटाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी विकास जायसवाल, कोतवाल जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।