फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP issues symbol to Ramshankar, former MP from Misrikh

Hardoi News: मिश्रिख से पूर्व सांसद रामशंकर को सपा ने जारी किया सिंबल

Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
SP issues symbol to Ramshankar, former MP from Misrikh
हरदोई। कई अन्य लोकसभा सीटों की तरह मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी को लेकर घमासान मच गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जहां सपा से घोषित प्रत्याशी संगीता राजवंशी ने हरदोई पहुंचकर मिश्रिख सीट से नामांकन दाखिल कर दिया वहीं मिश्रिख के पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव को भी पार्टी का सिंबल दिए जाने की जानकारी सामने आई है। राम शंकर भार्गव के पूर्व विधायक भाई ने इसकी पुष्टि भी की है।
मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से सबसे पहले सपा ने पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी को प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद उनकी जगह उनके बेटे मनोज राजवंशी को प्रत्याशी घोषित किया गया। मनेाज राजवंशी के अस्वस्थ होने का हवाला देेते हुए पार्टी ने फिर से प्रत्याशी बदला और उनकी पत्नी सीतापुर जिला पंचायत की सदस्य संगीता राजवंशी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को ससुर रामपाल राजवंशी और पति मनोज राजवंशी की मौजूदगी में संगीता ने नामांकन भी दाखिल किया। इसी बीच मिश्रिख से सांसद रह चुके रामशंकर भार्गव को प्रत्याशी घोषित किए जाने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नामांकन दाखिल करने के बाद ही इसकी जानकारी रामपाल राजवंशी को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन अपने कई करीबियों से इस बारे में बताया। उधर दूसरी ओर पूर्व सांसद रामशंकर भार्गव के भाई पूर्व विधायक हरगोविंद भार्गव ने बताया कि पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशिता संबंधी फॉर्म भी पार्टी ने दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सारे अभिलेख तैयार हो गए तो मंगलवार को ही रामशंकर भार्गव नामांकन भी कर देंगे।
उधर हरदाेई के सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि अधिकृत रूप से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्देश होगा उसी आधार पर कार्य किया जाएगा।




कौन हैं राम शंकर भार्गव

रामशंकर भार्गव सीतापुर के निवासी हैं। मिश्रिख से वर्ष 1998 में वह बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वर्ष 1999 में वह सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज से हार गए थे। वर्ष 2002 का विधानसभा चुनाव उन्होंने हरगांव विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन बसपा के रामहेत भारती से 299 वोट से हार गए थे। रामशंकर भार्गव के छोटे भाई हरगाेविंद भार्गव 2007 और 2017 में बसपा से सीतापुर की सिधौली सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2022 का चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed