{"_id":"5f6648018ebc3e8b72202147","slug":"sp-inspection-in-thana-hardoi-news-knp583642782","type":"story","status":"publish","title_hn":"-थाने में एसपी को मिलीं खामियां, पचदेवरा एसओ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-थाने में एसपी को मिलीं खामियां, पचदेवरा एसओ को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचदेवरा/शाहाबाद। एसपी अनुराग वत्स ने शनिवार को पचदेवरा व शाहाबाद, मझिला थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पचदेवरा थाने में खामियां मिलने पर एसओ को फटकार लगाई। प्रभारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को टोपी न लगाए देखकर एसपी ने उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
एसपी अनुराग वत्स शनिवार सुबह 11 बजे पचदेवरा थाने पहुंचे। थाने के सभी रजिस्टर चेक किए। मेस व बाथरूमों की सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर नाराजगी जताई। कार्यालय व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। एसपी ने ग्राम लखनौर में भूपेेंद्र हत्याकांड व मैकपुर मर्डर केस के बारे में एसओ से पूछताछ की।
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने शाहाबाद व मझिला थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव को देखा। इसके अलावा क्षेत्र में हुईं चोरियों का जल्द खुलासा करने की बात कही है।