फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP honored government advocates and policemen

एसपी ने शासकीय अधिवक्ता और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
SP honored government advocates and policemen
फोटो-25-पुलिस लाइन सभागार में शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत और सहायक शासकीय अधिवक्ता चंदन सिंह - फोटो : HARDOI
हरदोई। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार की देर शाम आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बेहतर कार्यों के लिए पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया। साथ ही मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले आरोपी को फांसी की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले जिला शासकीय अधिवक्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

22 फरवरी को न्यायालय ने छह वर्ष पूर्व मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में आरोपी गुड्डू उर्फ गब्बू को फांसी की सजा सुनाई थी। एसपी ने इस मामले में अभियोजन साक्ष्य संकलित करने और प्रभावी पैरवी के लिए डीजीसी (अपराध) रामचंद्र राजपूत और एडीजीसी चंदन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी अनुराग वत्स ने सराहनीय कार्य के लिए लोनार कोतवाल सुरेंद्र सोनकर और उनकी टीम को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

एसआर केस के खुलासे के लिए देहात के तत्कालीन कोतवाल उमाशंकर उत्तम और उनकी टीम को सम्मानित किया। देहात कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह और उनकी टीम को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। अपहृता बरामदगी के लिए देहात कोतवाली के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को, सर्वश्रेष्ठ विवेचक के लिए सुरसा थाने के कमरुद्दीन और मझिला थाने के राकेश राय को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ ट्रैफिक कर्मचारी राजकुमार को चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ हेड मुंशी शहर कोतवाली के अनंत शंखवार को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए कासिमपुर थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार पाल को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ पैरोकार के लिए सुरेंद्र सिंह और रुचिन चौधरी को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ महिला हेल्प डेस्क का पुरस्कार मझिला थाने की ज्योति सिंह को मिला। सर्वश्रेष्ठ पीआरवी का पुरस्कार अजय चौहान, बबिता और ज्ञानेंद्र प्रताप को दिया गया।

एंटी रोमियो के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्रवाई के लिए पिहानी कोतवाली के उपनिरीक्षक कृष्णबलि सिंह को प्रशस्तिपत्र दिया गया। ग्रेडिंग के आधार पर हरियावां थाने को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान शाहाबाद कोतवाली को और तीसरा स्थान शहर कोतवाली को मिला। उक्त तीनों के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed