फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   son throw eit on mother, died, case filed

शराब पीने के लिए रुपये न देने पर मां को ईंट मारी,मौत

Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
son throw eit on mother, died, case  filed
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सनई में मां ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो बेटे ने उसके सिर पर ईंट मार दी। गंभीर रूप से घायल मां की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनई निवासी रामपति (55) गुरुवार शाम पति रामलिलावन के साथ खेत पर थीं। इसी दौरान नशे में आए बेटे राजकुमार ने उनसे 200 रुपये मांगे। रामपति ने शराब के लिए रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए राजकुमार ने मां पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से रामपति गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद राजकुमार भाग गया। पति घायल रामपति को एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्हाेंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। मृतका के बड़े बेटे बबलू की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed