{"_id":"5e7117698ebc3ea7dd2f0ecf","slug":"son-killed-mother-due-to-food-hardoi-news-knp5509499150","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना न बनाने पर मां को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना न बनाने पर मां को पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
हरदोई में घटनास्थल पर जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुं. ज्ञानंजय सिंह। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर निवासी नशे के लती युवक ने खाना बनाने में देरी पर मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार युवक को पुलिस ने गांव में खेत से गिरफ्तार कर लिया।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर के मजरा खुद्दई निवासी रामवती (60) के पति सीताराम की मौत साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। वह इकलौते पुत्र जितेंद्र के साथ गांव से कुछ दूर स्थित खेत में बने मकान में रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक जितेंद्र नशा करने का लती है। मंगलवार शाम चार बजे नशे में जितेंद्र घर पहुंचा और मां रामवती से खाना देने को कहा। इस पर रामवती ने खाना न बनाने की बात कही तो जितेंद्र ने आंगन में रखी लाठी उठाकर रामवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र फरार हो गया। इसी दौरान मौके पर ही रामवती की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सेमरा चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को दी तो वह मौके पर पहुंचे। गांव में ही एक खेत में छिपे जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुं. ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।