{"_id":"6560f7de27a95d92b9014416","slug":"son-dies-in-bike-collision-two-injured-including-mother-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7015-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से बेटे की मौत, मां समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से बेटे की मौत, मां समेत दो घायल
विज्ञापन
बेनीगंज/माधौगंज। मटियामऊ-माधौगंज मार्ग पर पैदल जा रहे मां-बेटे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार किशोर समेत तीनों लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से बेटे को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल किशोर का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
माधौगंज थानाक्षेत्र के रूदामऊ निवासी विनोद उर्फ भालू (25) सेलापुर स्थित कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता था। उसकी मां नंदरानी (50) भी वहीं काम करती थीं। गुरुवार दोपहर दो बजे दोनों पैदल घर जा रहे थे। मटियामऊ-माधौगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सेलापुर निवासी गौरव (14) के साथ ही विनोद और नंदरानी घायल हो गईं। कोल्ड स्टोर के मजदूरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी।
गौरव को परिजन लखनऊ ले गए, जबकि विनोद और नंदरानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर विनोद को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।