फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Solver passed the exam by paying 10 lakhs, youth caught while joining

Hardoi News: 10 लाख देकर सॉल्वर ने पास की परीक्षा, ज्वाइन करते समय युवक पकड़ा गया

Sat, 21 Sep 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Solver passed the exam by paying 10 lakhs, youth caught while joining
हरदोई। आईबीपीएस की 13वीं बैक क्लर्क परीक्षा सॉल्वर के जरिए पास कर ज्वाइन करने आए युवक को बैंक प्रबंधन ने पकड़ लिया। बैंक प्रबंधन को युवक की बायोमीट्रिक के दौरान फोटो मिलान न होने पर शक हुआ था। युवक ने बताया कि 10 लाख रुपये देकर बैंक क्लर्क की नौकरी सॉल्वर के जरिए परीक्षा पास कर पाई है। वह बिहार का रहने वाला है। मामले की एफआईआर बैंक के मानव संसाधन विभाग के अधिकारी बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुसैनापुर निवासी रविकांत शुक्ला ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

4 दस्तावेज में हेराफेरी कर क्लर्क पद पर ज्वाइन करने आए युवक ने अपना नाम दीपक कुमार पासवान पुत्र महेंद्र पासवान और बिहार प्रदेश के पटना जनपद के दानापुर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी बताया है। बैंक अधिकारी रविकांत ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि दीपक कुमार के बैंक में उपलब्ध कागजात और रिकार्ड से फोटो का मिलान किया गया। इसमें जानकारी हुई कि दीपक कुमार ने मूल दस्तावेजों में हेरफेर कर किसी अन्य की फोटो लगाकर व किसी दूसरे से परीक्षा दिलाई है।
विज्ञापन

सॉल्वर से परीक्षा दिलाकर परीक्षा पासकर क्लर्क पद की नौकरी पाई है। प्रारंभिक पूछताछ में दीपक कुमार ने साल्वर का नाम अमित कुमार बताया है। बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान ही अमित से मुलाकात हुई थी और उसी ने आवेदन भराया था। नौकरी लगने पर ज्वाइन कर तीन दिन काम करने के बाद पकड़े जाने के डर से इस्तीफा दे दिया था लेकिन, बैंक अधिकारियों ने दोबारा ज्वाइन करने के लिए बुलाया था और इसी पर वह शुक्रवार को हरदोई आया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed