फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Smoke came out from coal filled wagon, goods train stopped in Kaundha

Hardoi News: कोयला भरे वैगन से निकला धुआं, कौंढ़ा में रोकी गई मालगाड़ी

Sun, 29 Oct 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Smoke came out from coal filled wagon, goods train stopped in Kaundha
हरदोई। लखनऊ से कोयला लेकर दिल्ली जा रही मालगाड़ी के एक वैगन से धुआं उठने से हड़कंप मच गया। मालगाड़ी को कौंढ़ा रेलवे स्टेशन पर रोगा गया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते मालगाड़ी को लगभग डेढ़ घंटे तक कौंढ़ा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से कोयला लेकर मालगाड़ी दिल्ली के लिए शनिवार शाम रवाना हुई थी। रात लगभग आठ बजे एक वैगन से धुआं उठने और आग की लपटें नजर आने की सूचना कौंढ़ा के स्टेशन मास्टर को मिली। उन्होंने फौरन ही इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ के उपनिरीक्षक संजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। मौके पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन



इनसेट
लखनऊ से ही हुई लापरवाही
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कोयला भरे वैगन जब लखनऊ से रवाना हुए तभी एक वैगन में धुआं उठता नजर आया था। इसकी जानकारी लिखित में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर के स्टेशन मास्टर को दी गई थी, लेकिन फिर भी ट्रेन रवाना कर दी गई। कौंढ़ा रेलवे स्टेशन के पास गार्ड अरविंद कुमार को धुआं ज्यादा तेज नजर आया तो उसने कौढ़ा स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed