{"_id":"620694ad22d99457cc23e15f","slug":"slippery-road-road-of-trouble-hardoi-news-knp680092366","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फिसलन, मुसीबत की डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फिसलन, मुसीबत की डगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। डीसीएम श्रीराम शुगर मिल हरियावां से निकलने वाली प्रेसमेड मैली इलाकेे के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। चीनी मिल से निकलने वाली इस मैली को ठेकेदार ट्रैक्टर-ट्राली से ले जाकर ईंट-भट्ठे पर बेचते हैं।
ओवरलोड भरकर ले जाने से यह मैली सड़क पर गिरती रहती है। जब कभी हल्की बरसात हो जाती है, तो यह मैली पूरी सड़क पर कीचड़ का रूप ले लेती है, जिससे लोगों के लिए सड़क पर आवागमन मुश्किल हो जाता हैैै।
हरदोई पिहानी मार्ग पर बाइक सवार, टेंपो चालक, बस चालक सवारी लेकर वाहनों को लेकर सड़क पर निकलने में परेशानी होती है। सड़क पर फिसलन होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर जाते हैं, जिससे कई बार दोपहिया वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
चीनी मिल मैटेरियल गेट से कुरसेला तिराहा तक भी फिसलन बनी हुई है। जिस पर पीछे कोसेली, अकबरपुर, शर्मा, गोड़ाखेड़ा, बसोहा समेत आधा दर्जन गांव के लोग इसी मार्ग से आते हैं।
मैटेरियल गेट पर प्रेसमेड मैली के सड़क पर पड़े होने के कारण आवागमन मुश्किल भरा हो गया है। इसके अलावा हरदोई पिहानी मार्ग पर कई व्यापारी अपनी दुकान खोले हुए हैं, जब कभी हल्की बूंदाबांदी होती है, तो दुकानदारी बिल्कुल प्रभावित हो जाती है।
दुकानदार दयानंद गुप्ता ने बताया कि उनकी मिठाई और समोसे की दुकान है। सड़क पर अधिक कीचड़ होने के कारण दुकानदारी न के बराबर ही होती है। अब इसकी शिकायत किस से करें कोई देखने सुनने वाला नहीं है।
सुमित शुक्ला ने बताया कि किराना की दुकान है। हरदोई पिहानी मार्ग पर चीनी मिल से निकलने वाली प्रेसमेड मैली के सड़क पर आने से फिसलन बन जाती है, जिससे दुकानदारी प्रभावित रहती है।
गुरु प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चाय की दुकान थाने के पास है, लेकिन हरदोई पिहानी मार्ग पर कीचड़ होने के कारण कोई लोग दुकान पर आ ही नहीं पाते, जो कोई भी आने का प्रयास करता है, तो वह पहले कीचड़ में गिर जाता है।
अमित त्रिवेदी सब्जी विक्रेता ने बताया कि चीनी मिल से निकलने वाली मैली से कीचड़ कुरसेली तिराहे पर हो गया, जिससे दुकान पर सब्जी लेने कोई ग्राहक नहीं आ रहा है।
चीनी मिल की फायर ब्रिगेड मशीन से सड़क की धुलाई करा कर साफ करा दिया जाएगा। प्रेस मेड मैली ले जाने वाले वाहनों को भी सतर्क रहने को कहा जाएगा, ताकि सड़क पर फैलाव न होने पाए।
- प्रदीप त्यागी, महाप्रबंधक, हरियावां चीनी मिल
मौसम खुल जाने पर चीनी मिल से फायर ब्रिगेड मशीन मंगवा कर सड़क की धुलाई करा दी जाएगी, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
- अनिल कुमार सक्सेना, थानाध्यक्ष