फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Slight break in the air electrode

मामूली हवा में टूट जाते बिजली के तार

Fri, 09 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 09 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Slight break in the air electrode

बिजली की जर्जर लाइनें और खस्ताहाल पोल विभागीय दावों

विज्ञापन
की पोल खोल रहे हैं। आलम यह है कि मामूली हवा में आए दिन लाइनें टूटती हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में खस्ताहाल पोल गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अफसर इस ओर गंभीर नहीं है।

नगर के मुख्य मार्ग स्थित क ोतवाली के पास खडे़ बिजली के खंभे पर मकड़ी के जाल की तरह तार फैले हुए हैं। जो हवा चलने पर आपस में टकराते और स्पार्किंग होती रहती है। पालिका के पास रखे ट्रांसफार्मर के चाराें ओर तार लटकते रहते हैं। जिनकी चपेट में आकर र्कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

लोगों का कहना है कि यह ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकता है और इससे उठने वाली आग की लपटों से अफरा तफरी मच जाती है। यहीं से कुछ दूर स्थित गल्ला मंडी मोड़ के पास खड़े बिजली के पोल पर तार इतने नीचे तक लटक रहे कि कभी भी तार सिर को भी छू सकते हैं। वार्ड 4 में लोहे का बिजली का खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और कभी भी गिर सकता है।

पर, जिम्मेदार इस पर ध्यान न देकर हादसे को दावत दे रहे है। लोगोें ने शिकायत भी विभागीय अफसरों से की, पर नतीजा सिफर रहा। गौशाला निवासी आशीष, राहुल ने बताया कि उनके घर के पास बिजली का खंभा खड़ा है, जो पूरी तरह से जर्जर है, तार भी कई बार टूटकर गिर चुके हैं, जिससे एक बकरी की मौत हो गई। मुल्लन टोला में भी कुछ ऐसी बिजली की लाइनों व जर्जर खंभों का हाल है।

लोगों का कहना है जब तार टूटते है तो चंदा एकत्र कर लाइन को ठीक कराना पड़ता है। अब्बास नगर में बिजली की लाइन इतने नीचे तक लटक रहे कि कोई बच्चा भी इसकी चपेट में आ सक ता है। इन सब समस्याआें के बावजूद जिम्मेदार जर्जर बिजली की लाइनों व खस्ताहाल खंभों को बदलवा नहीं रहे, जिससे आम लोगों में नहीं उपभोक्ताओं में भी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed