फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Skandmata fifth day of worship

पांचवे दिन स्कंदमाता की आराधना

Sat, 17 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 17 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Skandmata fifth day of worship
नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को घरों से लेकर मंदिरों तक में देवी के
विज्ञापन
पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के जयकारे सुनाई देते रहे।  नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को स्कंदमाता की पूजा की गई। भक्तों ने पूरे उत्साह से इनका विधि विधान से पूजन अर्चन किया। शहर के संतोषी माता मंदिर, काली मां मंदिर, फूलमती देवी मंदिर, मां श्रवण देवी मंदिर सहित समस्त

मंदिरों मेें पूजन अर्चन को श्रद्धालुआें की पंक्तियां लगी रहीं। भक्तों की लंबी चौड़ी भीड़ और मां के दर्शनों में आ रही दिक्कतों के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि स्कंदमाता अष्टभुजा देवी हैं। जो प्रसन्न होेन पर अपने भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य का वरदान देती है। इनकी कांति व

आभा सूर्य के समान प्रकाशमान है।  इसी क्रम में त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति के तत्वावधान में पंजाबी कालोनी में उत्सव मनाया गया। मां का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। बाईपास स्थित काली मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही तथा भजनों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed