फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sixth accused of double murder arrested

Hardoi News: दोहरे हत्याकांड का छठा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sixth accused of double murder arrested
टोंडरपुर। मझिला थाना के गौटिया गांव के पास 22 मार्च को हुए दोहरे हत्या कांड में पुलिस ने रविवार को छठे आरोपी को आंझी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र में 22 मार्च पारा गांव निवासी वकील अमित शुक्ला व प्रधान नंदलाल के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। साथी संतोष कुशवाहा को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में अमित शुक्ला के पिता पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला ने गांव के ही वीरेंद्र ऊर्फ बड़े समेत नौ लोगों पर चुनावी रंजिश में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में वीरेंद्र सिंह ऊर्फ बड़े सिंह, ससवेंद्र सिंह,नीरज सिंह, सूरज को जेल भेजा जा चुका है। पांचवें आरोपी कल्लू सिंह को पुलिस ने शनिवार की शाम को मुठभेड़ में पकड़ा था। उसका इलाज चल रहा है। वही, रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के आंझी गांव की मोड़ के पास से छठे आरोपी राघव सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया अब तक छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed