फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six thousand child scientists will be registered

छह हजार पंजीकरण करा राष्ट्रीय स्तर पर जिला लाएंगे अव्वल

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Six thousand child scientists will be registered
हरदोई। इंस्पायर योजना में जिले से इस बार छह हजार बाल वैज्ञानिकों के पंजीकरण कराकर उनके नाम भेजे जाएंगे। जिससे कि पिछले वर्षों की तरह ही इस बार भी जिले का नाम प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में नंबर एक के पायदान पर होगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को इंस्पायर योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में योजना में पंजीकरण को लेकर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और राष्ट्रीय स्तर पर भी वरीयता क्रम में रहा। इस बार भी बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित करना है जिससे कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में जिला प्रथम स्थान पर चमके।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने 82 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, राजेश तिवारी, अवधेश त्रिपाठी, विनोद कनौजिया, कौशल किशोर, सुनील, सुधाकर वाजपेयी, बीईओ सत्य प्रकाश यादव, मनोज कुमार बोस, रमेश चंद्र वर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान बीएसए वीपी सिंह ने भी सभी को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएएस वीके दुबे ने कहा कि पिछले सत्र में इस विद्यालय के छात्र उमंग देव श्रीवास्तव, सूर्यांश मिश्रा, अनिरूद्ध मिश्र व तनुष्का गुप्ता ने सफलता हासिल की। इसके बाद राज्य स्तर पर तनुष्का ने बाजी मारी और राष्ट्रीय स्तर तक पर अपने मॉडल स्लिड को लेकर प्रतिभाग किया। यहां के शिक्षक प्रशांत कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया। जयपुरिया के चेयरमैन शिखर अग्रवाल व प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने भी संबंधित टीम को स्कूल में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed