{"_id":"694acc89382c5d5b750a48d0","slug":"six-taps-and-flushers-stolen-from-medical-college-hardoi-news-c-213-1-hra1006-142277-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मेडिकल कॉलेज से छह टोटियां और फ्लशर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मेडिकल कॉलेज से छह टोटियां और फ्लशर चोरी
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी के मौसम में मेडिकल कॉलेज में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने के बाद अब फिर चोरी की घटना हुई है। इस बार चोरों ने मेडिकल कॉलेज के आईपीडी भवन पीआईसीयू वार्ड से छह टोटियां चोरी की हैं। स्टाफ शौचालय का एक प्लशर भी चोरी हुआ है।
मेडिकल कॉलेज के आईपीडी (अंत: रोगी भवन) में भूतल पर दिव्यांग शौचालय है। न तो इसका संचालन शुरू हुआ और न ही यहां ताला पड़ता है। सोमवार रात यहां से टोटी चोरी हो गईं। मंगलवार सुबह सुरक्षा कर्मियों को इसकी जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर प्रबंधन प्रभारी डॉ. अंकुर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इससे पहले भी 17 दिसंबर को बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई (पीआईसीयू) में चार टोटियां चोरी हो चुकी हैं। यहां तीन अलग-अलग शौचालयों से एक-एक और एक स्टाफ शौचालय से टोटी चोरी हुई थी।
अंत: रोगी भवन में दूसरी मंजिल पर हड्डी वार्ड संचालित है। यहां छह दिन पहले एक स्टाफ शौचालय का फ्लाशर गायब हो गया था। पीआईसीयू वार्ड में तो सीसीटीवी हैं लेकिन आईपीडी भवन में अब तक सीसीटीवी नहीं लगवाए गए हैं। प्रबंधन प्रभारी ने बताया कि सभी जगह सुरक्षा के इंतजाम की समीक्षा की जा रही है। नई टोटियां लगवाई जा रही हैं।