फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   six shop shutter breoken by thieves

छह दुकानों के शटर के ताले तोड़े

Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
six shop shutter breoken by thieves
सिटी पावर हाउस के सामने दुकान में चोरी के बाद खुली पड़ी गोलक दिखाता दुकानदार राजेश मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सोमवार रात शहर में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। नुमाइश चौराहे से चंद कदम दूर स्थित पावर हाउस के सामने पांच दुकानों के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। एक दुकान से गोलक में रखे 45 हजार रुपये व पुस्तकें समेट ले गए। मंगलवार सुबह दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

शहर में नुमाइश चौराहे से डीएम चौराहे जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बस स्टॉप पर दुकानें बनी हैं। यहां शहर के मोहल्ला आजादनगर निवासी राजेश मिश्रा का पुस्तक भंडार है। नुमाइश पुरवा निवासी मोहम्मद की पार्लर की दुकान है। आजादनगर निवासी सतेंद्र बहादुर का होम्योपैथिक दवाखाना संचालित है। इसके पास ही सुयश शुक्ला व हारुन फर्नीचर व छैमेंद्र की इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान है। सोमवार रात चोरों ने सभी दुकानों के शटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

लेकिन पांच दुकानों से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। पुस्तक विक्रेता राजेश मिश्रा के मुताबिक तीन दिन से बैंक बंद होने के चलते दुकान की गोलक में उसने 45 हजार रुपये रखे थे। सोमवार को बाहर जाने के कारण वह नगदी जमा नहीं कर सका। चोर गोलक में रखी नगदी व पुस्तकें चुरा ले गए हैं। दुकानदारों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना दी। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed