{"_id":"5fd65c308ebc3e3ba3554f37","slug":"sitapur-jita-hardoi-hara-hardoi-news-knp5997268148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर ने हरदोई को हराकर जीता टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर ने हरदोई को हराकर जीता टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
फोटो-15- विजेता टीम के कप्तान शाहिद को ट्राफी व 51 हजार रूपये का पुरस्कार देते आयोजक शैलेंद्र पांडेय?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म सतौथा में बाबा बंकेश्वर नाथ नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सीतापुर सुपर स्ट्राइकर व हरदोई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सीतापुर ने तीन विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर हरदोई क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर सीतापुर की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सुपर स्ट्राइकर सीतापुर टीम के जीशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिरीज समापन पर पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सीतापुर सुपर स्ट्राइकर टीम के शान को मैन ऑफ द सिरीज के रूप में पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट के समापन पर आयोजकों द्वारा विजेता टीम सुपर स्ट्राइकर सीतापुर के कप्तान शाहिद को खिताबी ट्राफी व 51 हजार रुपये की राशि सौंपी। इस मौके पर आयोजक शैलेंद्र पांडेय, गौरव पांडेय, राहुल पांडेय, नागेंद्र मिश्र, अचल व उज्ज्ज्वल आदि मौजूद रहे।