फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   singh cricket club jita

सिंह क्रिकेट क्लब ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
singh cricket club jita
कछौना। स्व. उमेश चंद्र गुप्ता क्रिकेट मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में कस्बे के रेलवेगंज ग्राउंड में सोमवार को प्रथम प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पंकज शुक्ला व चेयरमैन प्रतिनिधि गोल्डी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मैच सिंह क्रिकेट टीम गयसिंहपुर व सुजानपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें सिंह क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

सिंह क्रिकेट टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सुजानपुर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 12 ओवर में से एक गेंद शेष रहते ही आउट हो गई। टीम ने 40 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सिंह क्रिकेट टीम ने छह ओवर में 41 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। टीम की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद इमरान को मैन ऑफ मैच चुना गया। अंपायरिंग मोहम्मद सलीम व संजीव दीक्षित ने की। मोहम्मद शोएब व क्रांतिवीर सिंह ने कमेंट्री एवं स्कोरिंग कपिल ने की। आयोजक पंकज गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीम को नगर पुरस्कार देेकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, मुकेश सिंह, गोलू, गणेश शुक्ला, शांतनु गुप्ता, मोहम्मद जुबेर, अनिल गुप्ता व मंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed