{"_id":"bd8ef74400fea200dc495dc15f7e697d","slug":"singer-abhijeet-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक अभिजीत के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक अभिजीत के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 08 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को सजा के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य के बेतुके बोल का यहां के लोगों ने भी विरोध किया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में युवाओं ने विरोध कर कहा कि गरीबों को कुत्ता कहने का अधिकार स्वतंत्र भारत में किसी को भी नहीं है। सार्वजनिक तौर पर यह शब्द कहने वालों को माफी दे दी गई तो देश में गरीबों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बगियापुरवा निवासी विनोद वर्मा ने कहा कि बुधवार को अभिनेता सलमान खान को सजा के बाद गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने गरीबों को कुत्ता कहा था, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि क्या गरीब होना पाप है।
अमीरों की नजर में क्या गरीब इंसान नहीं जानवर हैं। मांग की कि ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंपा।