फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Silt's obstacle in the dip of reverence

श्रद्धा की डुबकी में अबकी सिल्ट का रोड़ा

Mon, 28 Feb 2022 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Silt's obstacle in the dip of reverence
भरावन। अबकी श्रद्धालुओं के लिए गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाना काफी मशक्कत भरा होगा। नदी में पानी कम होने और सिल्ट का जमाव ज्यादा होने से 84 कोसी परिक्रमा में स्नान करने वाले भक्तों के लिए राह आफत भरी होगी।
विज्ञापन

84 कोसी परिक्रमा का दूसरा पड़ाव चार मार्च को हर्रैया में होगा। परिक्रमा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां डेरा डालेंगे। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी चार दिनों में पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दावे कर रहे, जबकि तैयारियों में कोई खास गति नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

परिक्रमार्थियों के बसेरों के लिए किसानों के खेत भी खाली नहीं हैं। उनमें फसल लहलहा रही है। चौरासी कोसी परिक्रमा को सुगम बनाने के लिए तैयारियां काफी देर से शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम समय में ज्यादा काम बाकी है। हालांकि, श्रद्धालुओं के चलने वाली सड़क पर 16 सफाईकर्मी सफाई में जुटे हुए हैं। पड़ाव पर चार फरवरी को मेला का भी आयोजन होना है।
मेला लगने वाली जगह पर अभी भी किसानों की सरसों व गेहूं की फसल लहलहा रही, जिससे अबकी बार श्रद्धालुओं सहित मेला दुकानदारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पांच मार्च को सुबह सैकड़ों परिक्रमार्थी पैदल ही दूसरे और परिक्रमा के तीसरे पड़ाव नगवा कोथावां जाने के लिए निकलेंगे। जिसके कारण सड़कों पर परिक्रमार्थियों का जनसैलाब नजर आएगा।
इसको लेकर पुलिस ने पहले से व्यवस्था शुरू कर दी है। संडीला एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि पांच मार्च को सुबह से अतरौली चौराहा, संडीला चौराहा, प्रतापनगर चौराहे से कोथावां की ओर भारी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
उनके मुताबिक, शौच के लिए मोबाइल टॉयलेट व पानी के लिए बेनीगंज व कछौना नगर पंचायतों के ईओ से पानी के टैंकरों की मांग की गई है।
80 चौकीदार करेंगे पड़ाव की चौकसी
चुनावी दौर में कम पुलिस कर्मी होने के कारण अतरौली थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने थाने के 80 चौकीदारों के साथ बैठक की और उन्हें परिक्रमा का मोर्चा संभालने की तैयारियां शुरू करने की हिदायत दी है।
मेले के 20 प्वाइंटों के हर एक प्वाइंट पर चार चौकीदार व फोर्स के मुताबिक पुलिस कर्मी पैनी नजर बनाए रखेंगे। चौकीदारों की अतरौली थाने पर बैठक में इस पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने परखी व्यवस्था
चौरासी कोसी परिक्रमा जनपद के पड़ाव हर्रैया का एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह, सीओ संडीला महावीर सिंह, एसडीएम संडीला देवेंद्र पाल, अतरौली थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने निरीक्षण किया।
चौकी इंचार्ज कल्याणमल प्रमोद यादव, ईओ बेनीगंज महेश प्रताप को सुरक्षा, साफ-सफाई व जल व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया।
परिक्रमा सचिव की बेहतर व्यवस्था की मांग
84 कोसी परिक्रमा के सचिव महंत संतोष दास खाकी ने व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की।
कहा कि पानी और बिजली की काफी समस्या रहती है। उन्होंने प्रशासन से अभी से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
रात्रि में श्रद्धालुओं को केरोसिन ऑयल भी उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि पड़ाव में श्रद्धालुओं को चूल्हा जलाने में मदद मिल सके।
चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन अलर्ट
हरदोई। नैमिष धाम के लिए होने वाली चौरासी कोसी परिक्रमा के पड़ावों में जिले की सीमा में पड़ने वाले पड़ावों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम अविनाश कुुमार एवं एसपी राजेश द्विवेदी ने कलक्ट्रेट में बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
चौरासी कोसी परिक्रमा में जिले की सीमा में चार मार्च को प्रथम पड़ाव ग्राम हरैंया पहुंचेगी। पांच को नंगवा कोथावां, छह को गिरधरपुर उमरारी और सात मार्च को साखिन गोपालपुर में पड़ाव रहेगा।
डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश कि 84 कोसी परिक्रमा में पड़ने वाले रास्तों पर विद्युत लाइन जर्जर हो या तार काफी नीचे लटक रहे हों, उन्हें तत्काल ठीक कराएं।
हर पड़ाव पर कर्मचारी की तैनाती करें। सफाई व्यवस्था के संबंध में डीएम ने डीपीआरओ को निर्देेश दिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को खराब सड़कों को ठीक कराने झाड़ियों की कटाई कराने कहा।

डिप्टी सीएमओ को हर पड़ाव पर स्वास्थ्य कैंप और कर्मियों की ड्यूटी लगाने कहा। जिला पूर्ति अधिकारी को श्रद्धालुओं को खाना आदि बनाने के लिए मिट्टी तेल की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा।
उन्होंने अफसरों से परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर अफसरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने एएसपी से कहा कि परिक्रमा मार्ग एवं पड़ाव पर संबंधित थानों के पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पुरुष-महिला पुलिस को तैनात करें।
बैठक में एडीएम वंदना त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रत्यूश पांडे, नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता, एसडीएम संडीला देवेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed