फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   silt cleaning creates problem for people

देखो हो रही सिल्ट सफाई, शहरवासियों की आफत आई

Fri, 28 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
silt cleaning creates problem for people
प्रगति नगर मोहल्ले में पुलिया पर पड़ी सिल्ट से बच के निकलते लोग। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। मानसूनी बारिश में जलभराव से बचाव को पालिका द्वारा कराई जा रही नाला सफाई लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। प्रगतिनगर और चंदीपुरवा सहित कई मोहल्लों में बीच रोड पड़ी सिल्ट के कारण लोगों का निकलना दूभर है। लोगों ने नगर पालिका के प्रति गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

नाला सफाई के लिए ठेके पर सफाई कर्मियों को लगाया गया है। कई गैंग शहर के मोहल्लों की सफाई कर रहे हैं। कर्मियों ने प्रगतिनगर मोहल्ले मेें सड़क पर सिल्ट फैला दी है। शुक्रवार को भी इसकी सफाई नहीं की गई। हाल ये है कि इससे बचकर निकलने में कई लोग गिरने से बचे। चंदीपुरवा में भी शुक्रवार को नाले की इसी तरह सफाई की गई। सफाईकर्मियों ने सिल्ट को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। मोहल्लेवासियों के ऐतराज करने पर सड़क पर कुछ रास्ता छोड़ी गई। इस मोहल्ले की आबादी 15 से 17 हजार है। जहां सिल्ट पड़ी है, उन रास्तों से रोजाना पांच हजार लोग गुजरते हैं। लेकिन पालिका उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

इस संदर्भ में नगर पालिका के चेयरमैन सुख सागर मिश्रा का कहना है कि सिल्ट गीली होती है, इसलिए पूरी सड़क पर फैल जाती है। लेकिन नगर वासियों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। वही इस ओर ठेकेदारों का निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिनगर मोहल्ले के अरविंद मिश्रा का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर नाला सफाई इस तरह की गई कि सिल्ट पूरी सड़क पर डाल दी है। जिसके कारण निकलने वालों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले के निरंकार राठौर का कहना है कि सिल्ट सफाई जरूरी है। ताकि जलभराव का सामना न करना पड़े। लेकिन सफाई का यह तरीका कतई नहीं होना चाहिए।
बृज किशोर का कहना है कि शहरवासियों के लिए समस्याओं को पैदा करके इस तरह से सिल्ट सफाई जल्दी तो नहीं हो जाएगी। इस पर नगर पालिका के जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।

अधिकारी भी करते रहे इन कार्यो का निरीक्षण
हरदोई। मोहल्लावासी सुधांशू का कहना है कि इस तरह के कार्य जिससे जनता सीधे तौर पर प्रभावित होती है उस पर अधिकारियों को भी नजर रखनी चाहिए ताकि मोहल्लेवासियों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed