फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Short distance passengers will also be able to travel in roadways buses now.

Hardoi News: छोटी दूरी के यात्री भी अब रोडवेज बसों में कर सकेंगे सफर

Thu, 05 Feb 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Short distance passengers will also be able to travel in roadways buses now.
हरदोई। रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बसों में कम होते यात्री और चालक व परिचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए निगम ने छोटी दूरी के यात्रियाें को भी बस में बिठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रोडवेज बस यात्रियों को छोड़ते हुए बाईपास से होकर भी नहीं जाएगी। बस को आबादी से होकर यात्रियों को लेते हुए जाना होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बस का संचालन शहर के अंदर निर्धारित बस स्टेशनों से ही किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई के अंतर्गत आने वाले डिपो की रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या लगातार कम हो रही है। यात्री मिल नहीं रहे हैं और बसों की सीटें खाली जा रही हैं। इससे जिले के रोडवेज परिवहन निगम को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं अक्सर यह देखा जाता है कि समय बचाने या ट्रैफिक से बचने के लिए बस चालक मुख्य मार्ग के बस स्टेशनों पर जाने के बजाय बसों को बाईपास से ही निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

इससे शहर के अंदर बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होती है। वहीं रोडवेज बस चालक 10 से 15 किमी की दूरी के यात्रियों को बिठाते ही नहीं है। इससे निगम को राजस्व की हानि भी होती है और जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर ही क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने छोटी दूरी के यात्रियों को भी बिठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बसों को बाईपास से न लेकर आबादी से लेकर जाने के लिए कहा है। साथ ही चालक परिचालक की काउंसिंलिग के निर्देश भी दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैवाहिक सीजन को लेकर अलर्ट मोड पर विभाग
हरदोई। परिवहन निगम ने वैवाहिक कार्यक्रमों के चलते बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसे देखते हुए डिपो स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी स्टॉपेज पर सवारियों को न छोड़ा जाए। बसों की उपलब्धता और फेरों को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है ताकि भीड़ के समय यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed